आपके लिए अखरोट अखरोट बादाम कितने है जरूरी खासतौर जब हो सर्दी..
आपके लिए अखरोट अखरोट बादाम कितने है जरूरी खासतौर जब हो सर्दी..
आज लाल चौक मोबाइल सही कराने आया था तो बढ़ापुर के हमारे मित्र अचानक से सामने टकरा गए उन्होंने जाने बताया वो घर जा रहे है बच्ची और रिश्तेदारों के लिए कुछ अखरोट बादाम लेने है कृपया साथ चले आए मुनासिब रेट पर समान दिल वा दीजिए,
हम गए और दुकानदार हमे पहले से ही जनता था तो कहने की जरूरत नहीं पड़ी और उन्होंने रेट खुद ही मुनासिब कर दिए,
ये बहुत अहम है इसलिए इनका इस्तेमाल और इनके फायदे नुकसान जरूर पढ़े।
रिहान ज़ैदी अली बढ़ापुर
ड्राई फ्रूट्स का राजा कहलाने वाला अखरोट सिर्फ दिमाग के लिए नहीं बल्कि ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद ड्राई फ्रूट है. अखरोट में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद हैं, जो हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं.
अखरोट में पाए जाने वाले पोषक तत्व
अखरोट में हेल्दी फैट, फाइबर, विटमिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो सिर्फ ब्रेन हेल्थ और मेमरी के लिए ही फायदेमंद नहीं है, बल्कि आपकी ओवरऑल सेहत के लिए भी बेस्ट माना जाता है. इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फॉरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी ऐसिड जैसे कई पोषक भी होते हैं.
भीगे अखरोट खाने के फायदे
ब्लड शुगर कंट्रोल करता है .
बॉडी से एक्स्ट्रा फैट कम करता है.
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है.
नींद बेहतर करता है .
वजन कंट्रोल में रहता है.
इम्यूनिटी बूस्ट करता है.
कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है.
डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी है.
इसमें पाए जाने वाले अल्फा-लिनोलेनिक ऐसिड हड्डियों को मजबूत करता है.
अखरोट खाने का सही तरीका
अखरोट बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन अगर इसे रातभर पानी में भिगोकर अगले दिन खाया जाए तो इसके गुणों में और वृद्धि हो जाती है. रात में सोने से पहले 2 अखरोट को पानी में भिगो दें. जब सुबह नींद खुले तो खाली पेट सेवन करें.
इन लोगों के लिए लाभकारी है अखरोट
आयुर्वेद डॉक्टर अबरार मुल्तानी के अनुसार, अखरोट पुरुषों की सेहत के लिए फायदेमंद है. इसमें ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जिससे स्पर्म क्वालिटी में सुधार होता है. इसको डाइट में शमिल करने से स्पर्म में शुक्राणु की आयु, शुक्राणुओं की संख्या, गतिशीलता में सुधार आता है, जिससे यौन शक्ति की कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है. सेक्शुअल पावर को बढ़ाने के लिए अखरोट का सेवन बहुत फायदेमंद है.
यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है. यह सिर्फ शिक्षित करने के उद्देश्य से दी जा रही है.
आपमें से ज्यादातर लोग सर्दी के दिनों में भीगे बादाम का सेवन करते हैं। लेकिन बादाम का सेवन आखिर भिगोकर ही क्यों किया जाता है, सूखे बादाम क्यों नहीं? अगर आप नहीं जानते इसका जवाब, तो चलिए हम बता देते हैं।
दरअसल छिलके सहित बादाम खाना उतना फायदेमंद नहीं होता, जितना बगैर छिलके वाले बादाम खाने से होता है। इसका प्रमुख कारण है छिलकों का आपके पोषण में रूकावट पैदा करना। जी हां, बादाम के छिलके में टैनीन नाम का एक तत्व मौजूद होता है जो कि इन पोषत तत्वों के अवशोषण को रोक लेता है।
अगर आप सूखे बादाम का सेवन करते हैं, तो छिलकों को निकालना संभव नहीं होता, जबकि बादाम को पानी में भिगो देने पर इससे छिलका आसानी से निकल जाता है। ऐसे में आपको बादाम का पूरा पोषण मिल पाता है, जो छिलकों के रहते नहीं मिल पाता। यही कारण है कि कच्चे यानी सूखे बादाम की जगह भीगे हुए बादाम खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
चलिए अब जानते हैं इसके 5 फायदे-
1 भीगे बादाम खाने से पाचन क्रिया भी संतुलित रहती है।
2 इनमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होता है, जो बढ़ती उम्र को कंट्रोल करता है।
3 बादाम से ब्लड में अल्फाल टोकोफेरॉल की मात्रा बढ़ती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
4 भीगे बादाम से गुड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ता है और बैड कॉलेस्ट्रॉल कम होता है।
5 इसमें भरपूर फॉलिक एसिड होता है, जो प्रेगनेंसी में शिशु के मस्तिष्क और न्यूरोलॉजिकल सिस्टम के विकास में सहायक होता है।
जानिए किन लोगों को नहीं खाने चाहिए बादाम-
ऊपर आलेख में जाना कि बादाम खाने के कई फायदे होते है। सही भी है लेकिन सभी लोगों के लिए नहीं। जी हां, ऐसे भी कुछ लोग हैं जिनके लिए बादाम का सेवन करना उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए, जानते हैं ऐसे लोगों के बारे में जिन्हें बादाम खाने को अवॉइड करना चाहिए -
1. हाई ब्लड प्रेशर के पेशेंट्स को बादाम के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इन लोगों को नियमित ब्लड प्रेशर की दवाइयां लेनी रहती हैं। इन दवाओं से साथ बादाम खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है।
2. जिन लोगों कि किडनी में पथरी या गॉल ब्लेडर संबंधी परेशानी हो, तो ऐसे में उन्हें भी बादाम नहीं खानी चाहिए।
3. अगर किसी को पाचन संबंधी परेशानी है, तो उन्हें भी बादाम खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है जो आपकी परेशानी को और बढ़ा सकता है।
4. अगर कोई व्यक्ति एंटीबायोटिक मेडिसन ले रहा हो, उस दौरान उसे भी बादाम खाना बंद कर देना चाहिए। बादाम में ज्यादा मात्रा में मैग्नीशियम होता है, जिसके सेवन से शरीर में दवाइयों का जो असर होना चाहिए, वह प्रभावित हो सकता है।
5. जो लोग मोटापे से परेशान हैं, उन्हें भी बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैलोरी और वसा बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो वजन बढ़ाने का काम करता है।
एक वक्त था जब बादाम की खेती सिर्फ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे ठंडे पर्वतीय इलाकों में होती थी, लेकिन अब मैदानी जगहों पर भी इसकी खेती होने लगी है। इसकी वजह है बदलती हुई तकनीक, जिसके चलते उन्नत किस्म के बीज विकसित हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर बादाम की मांग भी पहले की तुलना में बढ़ी है, क्योंकि लोग इससे स्वास्थ्य को होने वाले फायदों के बारे में पहले से अधिक जानने लगे हैं। ऐसे में किसान बादाम की खेती के जरिए मालामाल हो सकते हैं।
बादाम की खेती 7 डिग्री से 25 डिग्री तक की जलवायु वाले इलाकों में आसानी से की जा सकती है। इसकी खेती के लिए समतल, बलुई, दोमट चिकनी मिट्टी और गहरी उपजाऊ मिट्टी की जरूरत होती है। रोपाई से पहले इसके लिए खड्डे तैयार किए जाते हैं। उनमें ढेर सारी गोबर की खाद और केंचुए की खाद डाली जाती है। पौधे से पौधे की दूरी 5-6 मीटर होनी चाहिए। बादाम की कुछ व्यावसायिक किस्मों में नॉन-पैरिल, कैलिफ़ोर्निया पेपर शेल, मर्सिड, आईएक्सएल, शालीमार, मखदूम, वारिस, प्रणयज, प्लस अल्ट्रा, प्रिमोर्स्कीज, पीयरलेस, कार्मेल, थॉम्पसन, प्राइस, बट्टे, मोंटेरे, रूबी, फ्रिट्ज, सोनोरा, पाद्रे शामिल हैं।,
तो बादाम का पेड़ 3-4 साल में फल देने लगता है, लेकिन पूरी क्षमता से फल देने में बादाम के पेड़ को करीब 6 साल लग जाते हैं। अच्छी बात ये है कि बादाम के पेड़ एक बार लगाने के बाद 50 साल तक फल देते रह सकते हैं। अलग-अलग किस्म के हिसाब से अलग-अलग उत्पादन मिलता है, इसलिए मुनाफा भी कम-ज्यादा हो सकता है। बाजार में बादाम का भाव 600 रुपए से 1000 रुपए प्रति किलोग्राम है। एक पेड़ से 2-2.5 किलो सूखे बादाम हर साल मिलते हैं। यानी आपको पहली बार खेती में खर्च करना होगा और फिर उसके बाद बस रख-रखाव करते रहें और फायदा कमाते रहें। वहीं बादाम के खेत में अन्य सब्जियों की खेती भी करें, जिससे आपका मुनाफा भी होंगा।
Comments
Post a Comment