पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल गाजियाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर ‘सैल्यूट तिरंगा’ द्वारा आयोजित ‘अटल तिरंगा सम्मान–2025’ समारोह में गाजियाबाद की निर्भीक पत्रकार अपूर्वा चौधरी को सम्मानित किया जाएगा। यह भव्य आयोजन 26 दिसंबर 2025 को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में प्रस्तावित है, जहां संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा के नेतृत्व में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 30 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मान प्रदान किया जाएगा। अपूर्वा चौधरी दैनिक समाचार पत्र ‘भारत का बदलता शासन’ की समाचार संपादक हैं और एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनकी पत्रकारिता केवल खबरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के उन वर्गों की आवाज़ बनने का प्रयास किया है, जिनकी पीड़ा और सवाल अक्सर हाशिये पर छूट जाते हैं। सत्ता, व्यवस्था और प्रशासन के बीच आम नागरिक के अधिकारों को सामने लाने में उनकी भूमिका को गाजियाबाद के पत्रकारिता जगत में विशेष सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है और निर...